श्री गणेश जी की आरती

🪔 श्री गणेश जी की आरती 🪔

जय गणेश देवा, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥ जय गणेश देवा॥

एकदंत दयावंत, चार भुजाधारी।
माथे पर तिलक सोहे, मूसे की सवारी॥ जय गणेश देवा॥

अंधन को आँख देत, कोढ़िन को काया।
बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥ जय गणेश देवा॥

हार चढ़े फूल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे, संत करे सेवा॥ जय गणेश देवा॥

दीनन की लाज रखो, शम्भु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो, जाऊँ बलिहारी॥ जय गणेश देवा॥

जय गणेश देवा, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥ जय गणेश देवा॥

Leave a Reply